सरायपाली

सरायपाली: बहुभाषा प्रशिक्षण में विकासखंड के शिक्षक शामिल हुए

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जिला स्तरीय एक दिवसीय बहु भाषा शिक्षण कार्यशाला का आयोजन 18/01/2024 को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर ,एपीसी डीएन जांगड़े, आरके साहू, विद्या साहू, एमपी साहू, सम्पा बोस ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजन वंदन कर किया। डीएमसी चंद्राकर के द्वारा बहुभाषा शिक्षण प्राथमिक स्तर पर क्यों जरूरी है और इसके महत्व पर चर्चा किए। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर योगेश साहू तथा अंजू पटेल द्वारा बहुभाषी शिक्षक के उद्देश्य तथा सीखने सिखाने में बच्चों की भाषा का महत्व भाषा विकास से संबंधित भ्रांतियां ,बहुभाषी शिक्षा क्या है भाषाई परिस्थितियों और शिक्षक की रणनीतियां, सामुदायिक सहभागिता को बहुत ही अच्छे ढंग से एवं विस्तार से बताया। स्थानीय भाषा को स्कूल भाषा से जोड़ना इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। बहु भाषा शिक्षण के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता के तहत समुदाय को स्कूल से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाए ताकि स्थानीय भाषा का अधिक उपयोग हो, कहानी उत्सव का आयोजन किया जाए तथा विद्यालयों में एक संग्रहालय का निर्माण के लिए प्रेरित किया गया कार्यशाला में विकास खंड सरायपाली से दुर्वादल दीप, शिला विश्वास, नरोत्तम बाघ, वर्षा नंद, ज्योति प्रधान ,योगिता प्रधान ज्योति साहू, खीर सिंधु कुमार ने भाग लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!