सरायपाली

सरायपाली: क्षेत्र की महिलाओं को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के जैन कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चातुरी नंद ने क्षेत्र की महिलाओं को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, महिलाएं चार दिवारी से आगे बढ़कर देश विदेश में अपना नाम और पहचान बना रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने का आग्रह किया और आत्मनिर्भर बनकर देश और समाज सेवा में योगदान देने की अपील की।

Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिक्षिका सुभ्राश्री डडसेना, प्रोफेसर संध्या भोई, वीणा देवी अग्रवाल, ब्रम्हकुमारी अहिल्या बहन, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपांजलि बारीक, संजय अग्रवाल, मुन्ना पाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी सुशीला बहन, संध्या, सपना देवी, संजय अग्रवाल,संतलाल बारीक, प्रभात पटेल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!