सरायपाली : मोहदा के दो छात्रों का चयन जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए

सरायपाली (काकाखबरीलाल). इंस्पायर अवार्ड के लिए दो बच्चों का चयन सरायपाली। भारतीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहदा के दो छात्र सुमित पटेल और गगन पटेल को जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन चयन हुए हैं। बच्चों में वैज्ञानिक प्रवृत्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्कालरशिप योजना पूरे भारत में संचालित किया जाता है। जिला स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों को दस हजार रुपए की राशि प्रदान किया जाता है। विद्यालय के बाल वैज्ञानिक सुमित पटेल द्वारा उन्नत किस्म के दवाई छिड़कने वाली मशीन का मॉडल को प्रस्तुत किया गया और बाल वैज्ञानिक गगन पटेल ने उन्नत किस्म की खाना बनाने का चूल्हा का मॉडल बनाया गया है, जो मुख्यतः बिहड़ क्षेत्र में रहने वाली घरेलु महिलों की समस्याओं को ध्यान में रख कर बनाया है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष कुशूलाल पटेल और उपाध्यक्ष सुग्रीवर पटेल ने इन दोनों बाल वैज्ञानिकों को शुभकानाएं दी है। विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक गिरधारी पटेल, वरिष्ठ शिक्षिका संगीता पंडा, नरेश कुमार बारीक, चमेली पटेल, गीतेश पटेल और धरमबाई पटेल ने दोनो बाल वैज्ञानिकों के इस सफलता पर खुशी जाहिर किए हैं।
























