सांकरा :ढाबाखार चौक के पास बाईक की ठोकर से महिला की मौत

सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दसरथ लाल कोसरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सावित्रीपुर में रहता है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 21.01.2023 को बंसत रात्रे अपना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 8987 स्पेलडर प्लस में अपने पत्नि कुमारी रात्रे और चाची चंद्रा बाई रात्रे को पीछे बिठाकर सैहांभांठा से बसना अस्पताल जा रहे थे की करीबन 10/30 बजे ढाबाखार चौक एनएच 53 रोड में मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 1257 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल CG 06 GQ 8987 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल अनियंत्रित होने पर बंसत रात्रे, कुमारी रात्रे, चन्द्रा रात्रे रोड में गिरने से चन्द्रा बाई रात्रे को गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गया पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























