सांकरा:गौवंश तस्करी करते आरोपी धरे गए

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गौवंश तस्करी करते आरोपीयों को पकड़ा गया है।दीपक पुराहित, ने पुलिस को बताया कि वह निवासी लोहरीनडोंगरी, थाना सांकरा का है कि दिनांक 17.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि 04-05 व्यक्ति लगभग 54 नग बछड़ा गौवंश को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए उड़ीसा की ओर कत्लखाने ले जा रहे हैं।
सूचना प्राप्त होते ही स्वयं अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचा तथा इसकी सूचना थाना सांकरा में भी दी। मौके पर पहुँचने पर दो तस्कर भाग गए एवं दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम:
आनंद पटेल, पिता कुंजराम पटेल, उम्र लगभग 30 वर्ष
संतोष सिदार, पिता बिंझहाल सिदार, उम्र लगभग 28 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम गौरिया, थाना सांकरा बताया।
भागने वाले व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके नाम:
गोविंद मंडल
मंशा यादव
दोनों निवासी ग्राम गौरिया, थाना सांकरा बताए गए।
उक्त व्यक्तियों से गौवंश को ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर उन्होंने बताया कि वे गौवंश को उड़ीसा स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे तथा उनके पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं है।
इसके पश्चात दोनों आरोपियों को पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा धारा 10-LCG, 4-LCG एवं 6-LCG के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




























