सांकरा: गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात से मारपीट मामला दर्ज

सांकरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत जमीन सबंधी बात को लेकर व पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का लात से मारपीट का मामला सामने आया है।भगतराम भोई ने पुलिस को बताया कि वह साकिन कुरमाडीह थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक पद से रिटायर्ड है । दिनांक 25.11.25 को दोपहर करीब 01.30 बजे के आसपास अपने घर में था तभी पारिवारिक रिश्ते दार शिकारी लाल भोई घर में आकर जमीन संबंधी बात को लेकर एवं पुरानी रंजिस को लेकर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से सीने एवं गाल में मारपीट किया है मारपीट करने से सीने एवं गाल में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को गांव के जगदीश साहू देखा सुना है तथा बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















