सरायपाली

सरायपाली:कराते चैम्पियनशिप में क्षेत्र के तीन खिलाडिय़ों ने जीता गोल्ड मेडल

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।रेनसिन कान कराते छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में दो दिवसीय 22और 23 नवंबर को खेलो छत्तीसगढ़ युथ गेम चैम्पियनशिप कराते गेम का आयोजन किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से 3 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते। छत्तीसगढ़ के 23 जिलों के खिलाड़ियों ने इस चैम्पियनशिप में भाग लिया,जिसमें महासमुंद जिले से सरायपाली ब्लाक के इंटरनेशनल सोतोकान कराते डू आर्गनाइजेशन के टीम कोच त्रिलोचन पटेल जी की अगुवाई में केंदुढार से कु.साधना साहू, बालसी से मुस्कान अजय, पतेरापाली से हेमलता साहू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर तीनों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया एवं काता में साधना साहू ने गोल्ड मेडल, मुस्कान अजय सिल्वर मेडल, हेमलता साहू ने ब्रांच मेडल अपने नाम कर अपने टीम व जिला का मान बढ़ाया इन सभी खिलाड़ियों को बाराडोली कराते संगठन इंटरनेशनल सोतोकान कराते डू आर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेंसाई भोजराज साहू, संगठन के सिनियर कराते कोच देवनारायण बरिहा, संगठन संरक्षक सुंदर लाल डडसेना, कोच अनिता बरीहा, टिकु बाई राठिया सहित जिले के सभी खिलाड़ियों व संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!