शुभा नर्सिंग होम में 9 अगस्त को मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाडे देंगे परामर्श

सरायपाली। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में आगामी 9 अगस्त 2026 (रविवार) को मूत्र रोग (यूरोलॉजी) से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में उमिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर के मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाडे (MBBS, MS, MCh – Urology) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला (सरायपाली) में किया जाएगा।
इस दौरान प्रोस्टेट रोग, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन, मूत्र संक्रमण (UTI), पेशाब में खून आना, पुरुषों की यौन एवं प्रजनन संबंधी समस्याएं, हाइड्रोसील, हर्निया, फिमोसिस (सुन्नत) सहित किडनी, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है। परामर्श के लिए संपर्क नंबर 9131622029 एवं 8815629039 जारी किए गए हैं।






























