सरायपाली: ट्रेक्टर व ट्राली ले उडे़ चोर

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नीलाम्बर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम दमदरहा पो0 टमटोरा तह0 सारंगढ जिला सारंगढ,बिलाईगढ(छ0ग0) का निवासी है। वर्तमान में ग्राम देवरी, बसना में रहता है एवं कृषि कार्य करता है बोतल्दा ट्रेक्टर एंजेसी खरसिया से आयशर ट्रेक्टर 242 जिसका रजि0 नं0 CG 13 UG 8914 एवं चेचिस क्रं0 923410237311 इंजिन नं0 523429158978 एवं ट्राली अटैच था जिसका क्रं0 CG 13 UG 8946 एवं चेचिस क्रं0 B1020151156 वर्ष 2015 में करीब 12 लाख रूपये में खरीदा था । उक्त ट्रेक्ट,र ट्राली को घरेलु काम से अपने समधी सुकलाल पटेल निवासी बस्ती सरायपाली के यहां परिवहन कार्य हेतु दिया था। दिनांक 25/09/2023 को सुबह समधी सुकलाल पटेल ने फोन करके बताया कि ट्रेक्टर एवं ट्राली को निर्माणाधीन मकान बस्ती सरायपाली के पास खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। तब सरायपाली आया और अपने समधी सुकलाल पटेल के साथ जहां ट्रेक्टर व ट्राली खड़ा किया गया था जाकर देखा ट्रेक्टर व ट्राली वहां पर नहीं था तब सुकलाल पटेल, अनुप पटेल के साथ आसपास पता तलाश किया नहीं मिला पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























