महासुमंद

महासमुंद:तेज रफ्तार वाहन चलाने का विरोध करने पर युवक और उसकी बहन से मारपीट

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 09 छिपियापारा में तेज रफ्तार वाहन चलाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के सामने परिवार के साथ बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी मोहन यादव अपनी मेटाडोर वाहन को तेज गति से चलाते हुए घर के पास लाकर खड़ा कर दिया।
पीड़ित द्वारा वाहन तेज गति से चलाने को लेकर आपत्ति जताने पर आरोपी मोहन यादव कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में पहने कड़े (चूड़ा) से उसके सिर और माथे पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की बहन सुमन यादव के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसे हाथ-मुक्कों से मारकर सिर में चोट पहुंचाई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में पीड़ित के पिता सरजू यादव तथा आसपास के लोग शामिल बताए गए हैं।
पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!