सरायपाली

शुमा नर्सिंग होम में जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 23 वर्षीय युवती को मिली नई जिंदगी

सरायपाली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शुमा नर्सिंग होम, झिलमिला में एक और बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की गई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची 23 वर्षीय युवती की जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसके पेट में बड़ा ओवेरियन ट्यूमर (Large Ovarian Mass) पाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को युवती उपचार के लिए शुमा नर्सिंग होम पहुंची थी। विस्तृत जांच के बाद डॉक्टरों ने बीमारी की गंभीरता का आकलन करते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की टीम ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं, जिससे मरीज को बेहतर उपचार एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित किया जा सका। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है।
शुमा नर्सिंग होम प्रबंधन ने कहा कि संस्था आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अस्पताल की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!