महासुमंद

महासमुंद: मोबाईल दुकान के पास आईशर वाहन  चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत आईशर वाहन  चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।विकल्प साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रमनटोला महासमुंद का निवासी है, स्नातक तक पढा लिखा है, भलेसर रोड में  राजु आटो पार्टस के नाम से दुकान है दिनांक 30.04.2026 को दोपहर को अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 7488 में अपने परिचित के भुपेन्द्र साहू के साथ मो0सा0 का सामान लेने भुपेन्द्र आटो एकता चौक जा रहा था कि जैसे ही  NH 353 रोड डबल डेकर मोबाईल दुकान के पास पहुंचा तभी करीबन 16.00 बजे पीछे से आ रही आईशर वाहन क्रमांक CG04QK2058 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर  मोटर सायकल को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एक्सीडेन्ट करने से मोटर सायकल सहित  दोनो रोड पर गिर गये एक्सीडेन्ट से पीछे बैठे भुपेन्द्र साहू  को दाहिना पैर में गंभीर चोंट आयी है तथा मोटर सायकल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। आरोपी वाहन चालक घटना स्थल से भाग गया जिसे पीछा कर पुष्पा पेट्रोल पम्प के पास पकडे है चोंट की गंभीरता को देखते हुये भुपेन्द्र साहू को वहां पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा जिला चिकित्सालय उपचार हेतु ले गये।  पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!