बसना

बसना: सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया

बसना। अंचल के  सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में  30 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय की संयोजक  महादेव मेहर, पूर्व संयोजक  लोकेश प्रधान, और प्रभारी प्रधानाचार्य  करुणा सिंधु साहू,परीक्षा प्रभारी  देवपति साह  के द्वारा कक्षा अरुण से लेकर अष्टम् तक के बच्चों का घोषित किया गया बच्चों का परीक्षाफल  100% रहा । सभी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को  पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया ।सबसे अधिक विद्यालय में उपस्थिति देने वाले बच्चों को को पुरस्कार के साथ-साथ संयोजक  द्वारा 100  रूपए की नगद राशि प्रदान किया गया  ।नवोदय विद्यालय में चयनित  यावान टांडी को भी पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई  । इस  अवसर पर   विद्यालय की प्रधानाचार्य  अनुपमा साहू सभी आचार्य  पालकगण और  ग्रामीण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!