महासमुंद:मेरा क्या बिगाड लेगा कहते पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। चिंताराम सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह जय सतनाम पारा ग्राम बिरकोनी का रहने वाला है तथा राजमिस्त्री का काम करता है दिनांक 14.01.25 के शाम करीब 06.30 बजे अपने घर पास गली में बैठा था उसी समय गांव का गोविंदा बारले पास आकर बोला कि मेरे भतीजा को क्या बोला है कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा जिसे गाली क्यों दे रहा है बोलकर मना किया तब व आक्रोशित होकर तू मेरा क्या बिगाड लेगा बोलते हुय गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पास पडे डंडा से सिर, बायें हाथ की कोहनी एवं पीठ में मारकर चोंट पहूंचाया । जिससे शरीर में दर्द हो रहा है, घटना के समय पडोसी बहूर महिलांग और पत्नि सविता सोनवानी बीच बचाव किये हैं। इसके बाद पत्नि सविता सोनवानी ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गयी पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
























