सरायपाली: घर से बर्तन हुआ पार

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।गणेश प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 08 टावरपारा झिलमिला थाना सरायपाली में रहता है कक्षा 12 वीं तक पढ़ा है । वर्तमान में इंट बनाने का काम करता है । दिनांक 10/01/2025 के शाम को परिवार सहित घर का ताला बंद कर इंट बनाने ग्राम केना चले गये थे, दिनांक 12/01/2025 को पड़ोसी वकील शर्मा की पत्नि पुष्पा देवी शर्मा ने सुबह करीबन 07 बजे फोन कर बताई कि आपके घर के अंदर के रूम का ताला नही लगा है बोली तब केना से घर वार्ड नंबर 08 टावरपारा झिलमिला आया तो सामने के गेट का का ताला लगा हुआ था जिसको खोलकर अंदर घुसा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे में रखे सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था चेक करने पर घर के कमरे में रखे पुरानी बर्तन एक नग- कांसा का बटुआ, एक नग- तांबा का हंडी, एक नग- पीतल का हंडा, तीन नग- कांसा का थाली, एक नग- पीतल का गुंडी जुमला कीमती करीबन 28000/रूपये, को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 11/01/2025 के रात्रि 12 बजे से दिनांक 12/01/2025 के सुबह 06 बजे के मध्य घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है । चोरी गये सामान का आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला। पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


























