सरायपाली : अग्रसेन जयंती पर 10 दिन तक होगें कार्यक्रम

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती को लेकर विगत दिनों अग्रवाल समाज की एक आवश्यक बैठक रखी गई थी। इसमें अग्रसेन महाराज की जयंती महोत्सव को दस दिवसीय रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। आगामी 26 सितंबर को अग्रसेन जयंती है। शहर में अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाने रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि अग्रसेन जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पूरे शहर को झंडे एवं तोरण से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। विभिन्न झांकियां, प्रतियोगताएं और महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन भगवान की झांकी एवं भव्य शोभायात्रा के पश्चत सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें अग्रसेन जयंती में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक की शुरूआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अग्रजनों के साथ अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष भोजराज अग्रवाल, सचिव गुंजन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल मौजूद रहे। सम्मेलन राकेश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रोहा धाम चैरिटीबल ट्रस्ट रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य, सुशील मित्तल सचिव अग्रोहा धाम चैरिटीबल ट्रस्ट रायगढ़ के विशिष्ट आतिथ्य एवं रेवाशंकर अग्रवाल सरायपाली के अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।
























