महासुमंद

महासमुंद : जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, पुलिस, परिवहन, वन तथा खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लहंगे ने निर्देश दिए कि जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका संधारित कराई जाए, ताकि खनन गतिविधियों की पहचान हो सके। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, कोटवार और पटवारी के सहयोग से निगरानी समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। यह निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगी।

जिला खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 8.70 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 12.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध परिवहन के 95, अवैध उत्खनन के 27 तथा अवैध भंडारण के 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!