सरायपाली: स्कूटी चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर यूवक की मौत

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत स्कूटी चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे यूवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई।थाना सरायपाली के मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 बीएनएसएस का जांच किया जांच के दौरान मृतक के परिजनो एवं गवाहों से घटना के संबंध में पूछताछ कर कथन लिया जो बताये कि दिनांक 02.11.2025 के मृतक विजय कुमार पटेल पिता अडंगकुश पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी बिरसिंगपाली थाना सरायपाली अपने पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG06 GV 7186 से दोपहर करीबन 01 बजे सरायपाली से भंवरपुर अपने डेली निडस के दुकान खोलने जा रहा था कि भंवरपुर रोड पटेल चेस्ट सरायपाली के आगे मौहा नर्सरी के पास के पास प्रेतनडीह पहुंचा था कि बगईजोर की ओर आ रही स्कूटी क्रमांक CG06 HC 2573 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने मृतक विजय कुमार पटेल का सिर में गंभीर चोट आया था जिसे ईलाज हेतु ओम अस्पताल सरायपाली में लेकर गये जहां से उचित ईलाज हेतु रेफर करने पर वी वाय अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती किये थे जहां ईलाज के दौरान दिनांक 06.11.2025 को मृतक विजय कुमार का मृत्यु हो गया। पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























