बसना

बसना :धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

बसना (काकाखबरीलाल). बसना पुलिस को 28.01.2023 को मुखबिर से सुचना मिला कि वार्ड नंबर 13 मेन रोड बसना मे प्रेमसिंग डडसेना नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सुचना पर पुलिस की टीम वार्ड नंबर 13 मेंन रोड बसना पहुंची जहां वार्ड नंबर 13 मेन रोड बसना में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रेमसिंग डडसेना पिता मानसिंग डडसेना उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 13 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया । आरोपी प्रेमसिंग डडसेना के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार जिसकी कुल लंबाई करीबन 11.5 इंच तथा फल की लंबाई 7.5 इंच , चौडाई 3 इंच, मुठ की लंबाई 04 इंच कीमती 300 /- रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!