बसना
बसना : क्षतिग्रस्त हो चुके पुलिया का पार्षद अरोरा के संघर्ष के बाद हुआ नवनिर्माण

बसना (काकाखबरीलाल)। नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत जगदीश सिन्हा के घर के सामने नाली एवं पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुका था जिसमें आवागमन के लिए बहुत असुविधा हो रही थी। वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा के संघर्ष के बाद नाली एवं पुलिया निर्माण किया गया जिससे वार्ड वासियों में खुशी की लहर दिखी पुलिया निर्माण के बाद उद्घाटन के लिए वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गणों के द्वारा किया गया जिसमें विशेष रूप से रामकुमार साव, संतराम साव पूर्व सरपंच, फागु लाल बरिहा पूर्व पार्षद, मधु नायक ,जगदीश sinna जीवन, मारिवया राहुल नायक , उमेश बंजारा एवं बडी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
AD#1
























