रायपुर

मीरा के छोटे से पसरे पर अचानक पहुंचे CM साय, मिट्टी का दीया खरीदा और दिया बड़ा संदेश

रायपुर में दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM विष्णुदेव साय। एक दीया खरीदा और दिए 1000 रुपए, जानिए फिर क्या हुआ और क्यों खास बना यह पल।,

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए 15 सितंबर का दिन खास बन गया। रोज की तरह वह अपने छोटे से पसरे में दीये सजाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला अचानक उसके पसरे के पास रुका। मुख्यमंत्री ने मीरा से मिट्टी का एक दीया खरीदा, जो ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। उन्होंने मीरा को एक हजार रुपए भी दिए।

CM Sai ने जाना महिला का हाल, योजनाओं की भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के मीरा से उसके काम और परिवार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि क्या उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा ने बताया कि उसका बैंक खाता प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुल चुका है। साथ ही, उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करे।

स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों को प्रोत्साहन का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले छोटे विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ताकत हैं। स्थानीय सामान खरीदना केवल खरीदारी नहीं, बल्कि किसी परिवार के श्रम, हुनर और आजीविका का सम्मान भी है।

‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में दीया आशा, प्रकाश और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ भी सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को दर्शाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्यों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!