बसना

उपाधि मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर यूनियन के सदस्यों ने जर्नलिस्ट राम बाबू का किया सम्मान

 

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के निर्देशन में आज 23 जून की शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न हुई.

बसना ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की एकता और मजबूती को बनाए रखने तथा आगामी दिनों में कुछ कार्यक्रम कराने के साथ ही पत्रकार भवन निर्माण के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया. साथ ही आज अभय धृतलहरे नए सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुए.

इस दौरान रामकुमार नायक को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि मिलने के बाद नगर आगमन पर उन्हें वेलफेयर यूनियन के सदस्यों ने स्वागत किया और सम्मानित कर उन्हें बधाईयाँ दी.

इस बैठक में संगठन के बसना ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हेमंत वैष्णव, संरक्षक सुकदेव वैष्णव, रामकुमार नायक, रुपानंद साव, गोवर्धन कैवर्त, बसंत साहू, अविनाश नायक, त्रिवेन्द्र जगत, रवि जगदल्ला, मुज्जमिल कादरी, आर.के. दास, अभय धृतलहरे उपस्थित रहे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!