बागबाहरा: पुराने रंजिश को लेकर धारदार वस्तु से वार

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर धारदार वस्तु से वार करने का मामला सामने आया है।सरोजनी ने पुलिस को बताया कि वह साकिन वार्ड नंबर 04 हनुमान मंदिर चौक थाना पारा बागबाहरा जिला महासमुंद की निवासी है। गृहणी कार्य करती है। चमन साहू के साथ बेटे अर्जून बन गोस्वामी का पुरानी लडाई झगडा को लेकर रंजिश है। दिनांक 05/10/2025 को अपने घर मे थी तभी बेटा घर आकर बताया कि दिनांक 05/10/2025 को रात लगभग 08/30 बजे अपने दोस्तो के साथ नाला किनारे लालपुर बागबाहरा मे बैठकर मोबाईल देख रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर चमन साहू अपने दोस्तो के साथ आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं किसी धारदार वस्तु से मारपीट किये है जिससे सिर एवं हाथ मे चोट लगकर खून निकला है। घटना को वहां उपस्थित सोनु देवांगन एवं शिवा मांझी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















