बसना: बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक चलाते हुए अचानक से तेज गति से आगे बढाई यूवक गिरा ईलाज के दौरान मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक चलाते हुए अचानक से तेज गति से आगे बढा दिया जिससे बस से उतरते यूवक नीचे जमीन पर गिर गया जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। डमरूधर सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बडे साजापाली में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 06/10/2025 को सुबह करीबन 08/00 बजे बड़ा भाई निर्मल सिह सिदार अपने साला संतोष सिदार का स्वास्थ खराब होने उसे लेकर ईलाज करवाने रायपुर गया था जो अपने साला को अस्पताल में भर्ती करवाकर शाम को समलेश्वरी बस क्र CG13AB5268 से वापस अपने घर आ रहा था रात्रि करीबन 08/00 बजे NH 53 रोड में बस भंवरपुर मोड़ के पास पहुचा जहां पर निर्मल सिंह सिदार बस से उतरने लगा उसके बस से उतरने के दौरान बस चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक चलाते हुए अचानक से तेज गति से आगे बढा दिया जिससे निर्मल सिंह सिदार लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया गिरने से उसके सिर चेहरा व बांए हाथ में चोंट आयी जिसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पातल बसना में लेकर गये थे जहां उसका ईलाज चल रहा था कि ईलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई है । बस क्र CG13AB5268 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पुर्वक चलाते हुए अचानक तेज गति से आगे बढा देने से भाई बस से उतरने के दौरान लड़खड़ाकर जमीन पर गिर जाने से आई चोंट के कारण उसकी मृत्यु हुई है पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।






























