महासुमंद

कोमाखान:शटर तोड़कर दुकान से फ्रिज, गैस सिलेंडर व नकदी चोरी

कोमाखान। ग्राम बाघामुड़ा में अज्ञात चोर ने किराना एवं मुर्गी-अंडा दुकान का शटर तोड़कर फ्रिज, गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, राशन सामग्री और नकदी समेत करीब 47,700 रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले में कोमाखान पुलिस ने धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बाघामुड़ा निवासी अशोक देवांगन (40) बाघामुड़ा चौक स्थित अपनी दुकान संचालित करते हैं। 30 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर एक फ्रिज (25 हजार रुपये), इंडेन गैस सिलेंडर, 10 क्रेट अंडे, गैस चूल्हा, कढ़ाही-तवा, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, आलू-प्याज, पापड़-बिस्किट-चॉकलेट तथा करीब 5 हजार रुपये नकद गायब मिले।
चोरी की जानकारी जुटाने के दौरान बांसकांटा रोड की ओर एक व्यक्ति ने ईंट भट्ठा तालाब के पास कढ़ाही पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर जाकर देखने पर कढ़ाही दुकान की ही निकली। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!