महासुमंद
तुमगांव:डंडे से हमला कर किसान को किया घायल जानिए क्या है पुरा मामला

तुमगांव। ग्राम खैरझिटी निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अक्टूबर को वह नंदलाल पटेल के साथ मोटरसाइकिल से सलिहाभांठा, पटेवा में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। करीब 11:45 बजे हनुमान मंदिर के पास भगत लहरे के घर के सामने गांव के विश्राम कोसले ने रास्ता रोक लिया।
शिकायत के अनुसार विश्राम कोसले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से नंदकिशोर यादव के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके बाएं बांह, सीना और पीठ में चोटें आईं। घटना के दौरान नंदलाल पटेल, टीकेलाल जलक्षत्री और कलेश्वर यादव मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
AD#1





























