महासुमंद

महासमुंद:घरेलू विवाद में बहनोई ने डंडे से किया हमला, युवक का सिर फूटा

महासमुंद।ग्राम लाफिन खुर्द में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे उसका बहनोई मुकेश निराला उसकी मां राधिका मारकंडे और बहन पार्वती निराला के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद कर रहा था।
विवाद शांत कराने पहुंचे शिकायतकर्ता से मुकेश निराला ने गाली-गलौज करते हुए पास में रखे लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से खून निकल आया। आरोप है कि मुकेश ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के दौरान पड़ोसी देव कुमार बंजारे ने बीच-बचाव किया तथा घटना को देखा-सुना। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!