महासुमंद

महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते पिकप को ठोका जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पिकप वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कुलेश्वर यादव  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम झालखम्हरिया  में  रहता है , कक्षा 12वीं तक पढाई किया है । ड्रायवरी का काम करता है। दिनांक 26.04.2026 को   पीकप क्रं0 CG 04 JC 9672  से  सरीन हैचरी कोसरंगी से महासमुंद आ रहा था कि शाम करीब 04.30 बजे सर्किट हाऊस के सामने ग्राम लभरा पहुंचा था उसी समय पीछे की ओर से आ रही इको क्रं0  CG 22 K 3605 के चालक द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर  पीकप वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से  पीकप  वाहन डिवाईडर में जाकर टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया है । एक्सीडेंट से किसी प्रकार की कोई जनहानी  नहीं हुई है । घटना को  साथी  मनोहर साहू  देखा है ।  पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!