सरायपाली:बगईजोर पुलिया के पास कार चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। अभिमन्यु ओगरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भिखापाली में रहता है पढा लिखा नही है रोजी मजदूरी का काम करता है दिनांक 25.04.2026 को घर से सुबह करीबन 08 बजे अपने सायकल से छोटे पुत्र हीराराम ओगरे उम्र 07 साल के साथ ग्राम बगईजोर च्वाईस सेंटर आया था च्वाईस सेंटर से अपना काम कराने के बाद वापस घर भिखापाली जा रहा था करीबन 09.30- 10 बजे बगईजोर पुलिया के पास पहुंचा था कि उसी समय पीछे की ओर से आ रही वाहन स्वीफ्ट क्रमांक CG 04 GP3544 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से दांये कान के पास, दांये कंधा, सीना में एवं पुत्र हीराराम ओगरे के बांये कान के पास चोट लगकर दर्द हो रहा है एक्सीडेंट करने से सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट के बाद ईलाज हेतु सीएचसी सरायपाली लाये थे जहां प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किये पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























