पटेवा: घर में चोरों ने बोला धावा ले उडे़ कीमती जेवरात

पटेवा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।मुनिया सोनी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) की निवासी है । कक्षा पांचवी तक पढी लिखी है । घरेलू काम करती है । घर में स्वयं और बेटी चंचल दोनो रहते है । दिनांक 16.06.2025 को रात्रि 08.00 बजे घर के दरवाजा में ताला लगाकर पड़ोसी कुंवरदास के घर स्वयं और बेटी सोने गये थे । अगले दिन सुबह 05.00 बजे घर गये तो, घर का मुख्य दरवाजा का ताला टुटा हुआ था तथा कमरे के अंदर आलमारी में रखे 1. सोने का एक जोड़ी झुमका पुरानी इस्तेमाली, 2. सोने का मंगलसूत्र पुरानी इस्तेमाली, 3. सोने का फुल्ली 3 नग पुरानी इस्तेमाली, 4. चांदी का चार जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली, 5. एक जोड़ी चांदी का कंगन पुरानी इस्तेमाली 6. नगदी रकम 8000 रूपये नही था । रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का दीवाल कूदकर मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखे 1. सोने का एक जोड़ी झुमका पुरानी इस्तेमाली, 2. सोने का मंगलसूत्र पुरानी इस्तेमाली, 3. सोने का फुल्ली 3 नग पुरानी इस्तेमाली, 4. चांदी का चार जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली, 5. एक जोड़ी चांदी का कंगन पुरानी इस्तेमाली 6. नगदी रकम 8000 रूपये कुल कीमती लगभग 50,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















