पटेवा : यहां गुपचुप खा रहे हो कहकर मारपीट

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में रविकांत लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लामीडीह में रहता है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 31/12/2022 को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्राम छिंदौली अपने भाई ईशामणी एवं पंकज लोधी के साथ गया था कि रात्रि करीबन 09-30 बजे वह मडाई में घुम रहे थे तथा गुपचुप खा रहे थे तभी ग्राम छिंदौली का भूपेन्द्र कुर्रे, सुभित कुर्रे एवं सुधीर कुर्रे तीनो आकर तुम साले यहां पर गुपचुप खा रहे हो कहकर गाली गलौज कर तीनो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे उनके सिर एवं चेहरे में चोट का निशान है बीच बचाव करने उनके भोई ईमशामणी लोधी एवं पंकज लोधी आये तो उसे भी उन तीनो द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है। भूपेन्द्र अपने हाथ में पहने कडा से उनके चेहरे एवं सिर में मारकर चोट पहुंचाया है। जाते जाते तीनो जान से मारने की धमकी देकर तथा देख लेने की बात कहकर भाग गया। घटना को ईशामणी एवं पंकज ने देखा व सुना है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















