सिघोडा:डंडा व सब्बल से मारपीट मामला दर्ज

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत डंडा व सब्बल से मारपीट का मामला सामने आया है। अरूण कुमार राणा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम राफेल का कृषक व निवासी है 4 बजे अपने खेत खसरा नंबर 226 को ट्रेक्टर से जुताई कर रहा था उसी समय गांव राफेल का कैलाश राणा पिता विभीषण एवं उसके पुत्र ने मेरे उपर हमला कर मारपीट करने लगे वे दोनो लाठी डंडा एवं सब्बल से लैस थे उनके हमला व मारपीट करने से चोट भी आई है। हमला से डरकरअपने ट्रेक्टर को छोडकर ग्राम डेबरीगढ के आनंदराम पटेल के घर छुपने गया वहां से अपने भाई मनोज राणा को फोन किया जिन्होने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। गाडी 112 के पहूंचने पर वे अपने घर भाग गए थे गाडी 112 वाले अपने गाडी के चाबी से गाडी को स्टार्ट किए क्योकि गाडी ट्रेक्टर का चाबी एवं लाईट के स्वीच को तोडकर ले गए है। वे दोनो बाप बेटा जान से मारने एवं खेत के आसपास आने पर पुन: मारने की धमकी देकर गए है अगर गाडी 112 नही पहूंचती तो बहुत बडी दुर्घटना हो सकती थी दोनो ने अश्लील गाली गलौच भी किया। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























