महासमुंद:मंदिर दर्शन करने गये यूवक की बाईक ले उड़े चोर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।टाईगर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम दसरंगपुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम छ.ग. का रहने वाला है तथा औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी जिला महासमुन्द में सुपरवाईजर का कार्य करता है। शक्ति लूप्स के मालिक श्री राकेश अग्रवाल के द्वारा कम्पनी के कार्यों के लिए हीरो होण्डा एच0एफ0 डिलक्स वाहन मोटरसायकल क्रमांक CG 04 LQ 8556 दिया गया था। जो कि उन्ही के नाम से पंजीकृत है। घटना दिनांक 02.04.2025 रात्रि करीबन 11/00 बजे चंडी मंदिर विरकोनी में दर्शन करने के लिए कंपनी के मोटरसायकल से गये थे तब दर्शन करने के बाद शक्ति लूप्स कंपनी बिरकोनी आने के लिए बाईक को जहां रखा था वहां नहीं मिला तब मंदिर के संचालक को बताया तब लाउड स्पीकर से एलाउंस कराया गया और मोटरसायकल क्रमांक CG 04 LQ 8556 एच0 एफ0 डिलक्स कलर लाल का गाडी है का एलाउंस भी कराया किन्तु उक्त वाहन का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























