बसना:बोर का पानी को ज्यादा भेज रहो कहकर टंगिया से वार

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर टंगिया से मारपीट का मामला सामने आया है।नवधा बाई लहरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खुरदरहा में रहती है। गृहणी का काम करती है दिनांक 16.06.2025 के लगभग 4.00 बजे के आसपास में अपने घर के आंगन में छैना बिनने का काम कर रही थी उस दौरान देवर का बेटा नंदलाल लहरे आया और देखकर बोला कि आप लोग मेरे खेत मे बोर का पानी को ज्यादा भेज रहो कहकर बोलने लगा तो बोला कि बोर से पानी ज्यादा नही निकाल रहे है खाने पीने के लिए ही निकाल रहे है कहने पर गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली गलौज कर टंगिया से मारपीट करने लगा जिससे सिर में चोट आकर खुन निकला एवं चोट लगने से वहां पर गिर गयी तथा बेहोश हो गयी बेहोश होने से घर मे बेटा संतोष लहरे भी था जिसके द्वारा डायल 112 को फोन करके बसना अस्तपताल पहुँचाया घटना को बेटा संतोष लहरे एवं रघुनाथ पाटिल देखे है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























