बसना

बसना: पीकअप ने बाईक को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकअप वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। शिव कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम पिताईपाली का रहने वाला है कक्षा 10 वीं तक पढा है  खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 11/06/2025 को  चाचा छोटूलाल चौहान गांव के अजय बंछोर एवं जुगसाय बंछोर के साथ अपने दामाद सौदागर चौहान के मोटर सायकल होण्डा लीवों क्र CG06GM2088 से अपने काम से तहसील आफिस सरायपाली गये थे वापस आते समय करीबन 12/30 बजे NH53 रोड में ग्राम बोहारपार मोड के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही पीकअप वाहन क्र CG06GW9102 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तीनो मोटर सायकल सहीत गिर गये चाचा छोटूलाल चौहान के सिर, हाथ, पैर एवं कंधा के पास चोंट आया है अजय बंछोर को सिर,हाथ व पैर में चोंट आया है एवं जुगसाय के सिर व पैर में चोंट आया है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया चाचा छोटूलाल चौहान को रायपुर के शंकरा अस्पताल में भर्ती किये है ईलाज जारी है  पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS  के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!