बसना

बसना : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल

बसना। रक्षाबंधन के अवसर पर ससुराल बसना आए दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। पदमपुर रोड स्थित सीटी ग्राउंड एवं विनायक टाइल्स के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार धमतरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन के लिए बसना स्थित ससुराल आया था। 24 अगस्त को दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 2245 से टाउन की ओर घूमने गए थे। वापस लौटते समय पदमपुर रोड पर बसना टाउन की ओर से आ रही बोलेरो क्रमांक CG 06 HB 5736 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दंपती सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला के बाईं आंख के ऊपर, सिर तथा दोनों हाथों के पंजों में चोट आई और खून निकलने लगा। दुर्घटना में मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!