बसना

बसना:अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर

बसना। क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। ग्राम बंसुला निवासी विष्णुदत्त साव 27 मई 2026 की शाम अपने निजी कार्य से स्कूटी क्रमांक CG 06 GJ 8969 से बसना से सरायपाली रोड की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे वीर नारायण चौक स्थित आदियोगी शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में विष्णुदत्त साव को सीने, पसलियों, कंधे और कमर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में चल रहा है।
घायल के परिजनों ने इलाज में व्यस्त रहने के कारण घटना की रिपोर्ट 6 जून 2026 को थाना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!