महासुमंद

कोमाखान:खेत से 40 हजार रुपये का सागौन वृक्ष काटकर ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

कोमाखान । थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी टुहलू में खेत से सागौन का कीमती वृक्ष चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खैरटकला निवासी किसान राधेश्याम चंद्राकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम कछारडीह स्थित उनकी भूमि खसरा नंबर 274/2 की मेड़ पर एक बड़ा सागौन का वृक्ष लगा हुआ था। आरोप है कि 4 जून 2026 की रात एवन साहू एवं उसके अन्य साथियों ने वृक्ष को काटकर चोरी कर लिया और उसे अपने घर तथा खेत में पैरा के नीचे छिपाकर रख दिया।

किसान को घटना की जानकारी बाद में मिलने पर उन्होंने चौकी टुहलू में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी एवन साहू तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 85/2026 दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी किए गए सागौन वृक्ष की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!