अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना 29 अगस्त को रहेंगे उपलब्ध

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना जिला महासमुंद में 29 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में अरविंदो नेत्रालय, रायपुर के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना (MBBS, MS, MRF Chennai) अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान मोतियाबिंद, कालामोतिया/काँचबिंदु (ग्लूकोमा), ह्रस्वदृष्टि एवं अन्य रिफ्रेक्टिव समस्याएं, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की ROP स्क्रीनिंग, आंखों का रेडनापन, आंखों में सूखापन, जलन एवं खुजली, चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस तथा नेत्रदान संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर में कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच एवं चश्मे का नंबर भी निर्धारित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर की अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 पर संपर्क किया जा सकता है।





























