बसना: मारूति फ्रोंस वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तालाब से नहाकर आ रही महिला को मारी ठोकर आई चोट

बसना । आरक्षी केंद्र अंतर्गत मारूती फ्रोंस वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तालाब से नहाकर आ रही महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके हाथ व कमर में चोट आयी है। प्रसन्न बेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खेमड़ा का रहने वाला है ओल्ड मैट्रीक कक्षा 11 वीं तक पढा है घड़ी सुधारने का काम करता है । दिनांक 17/03/2026 को दोपहर में अपने घर में था पत्नी प्रमीला बेहरा गांव के छोटे तालाब में नहाने गयी थी तभी छोटे भाई का बेटा वासुदेव बेहरा ने मोबाईल फोन से कॉल कर बताया कि दोपहर करीबन 02/20 पत्नी प्रमीला बेहरा छोटे तालाब से नहाकर वापस घर आ रही थी जिसे पीछे से आ रही नीला रंग की मारूती फ्रोंस क्रमांक CG06GZ3699 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है एवं वहां से भाग गया है तब वहां पर जाकर देखा तो पत्नी प्रमीला बेहरा जमीन पर रोड किनारे बैठी थी एवं एक्सीडेंट होने के कारण उसके दाहिना हाथ एवं उसके कमर के पास चोंट लगने के कारण चल नही पा रही है बाद में डायल 112 की सहायता से ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये जहां डांक्टर साहब ने बताया कि पत्नी प्रमीला का दाहिना हाथ दो जगह से टूट गया है एवं कमर के पास अंदरूनी चोंट लगा है पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























