बसना

बसना : गांव में आजादी के बाद से पक्की सड़क नहीं

 बसना( काकाखबरीलाल) .बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटंगतराई के आश्रित ग्राम बनडबरी में आजादी के बाद से पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों का मुख्य मार्ग तक पहुंचने का रास्ता बंद हो जाता है। इस अव्यवस्था के कारण गांव के लगभग 700 लोग बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सड़क की इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों के द्वारा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई पर अब तक कोई सुध नहीं ली गई। इस उपेक्षा की वजह से ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है और अब उनके द्वारा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों के पास कई बार आवेदन निवेदन किया गया पर सुनने वाला कोई नहीं है। हमारा गांव विकास नक्शे से कोसों दूर हैं। चुनाव के वक्त नेता वादा करके चले जाते हैं, गांव के सरपंच ने भी चुनाव होने से पहले लोगों को भरोसा दिलाया था कि हम गांव में विकास लाएंगे। पर हुआ कुछ नहीं। इस लिए झूठे वादों से परेशान होकर हमने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है।

राशि की स्वीकृति नहीं मिली: सरपंच : इस संबंध में ग्राम पंचायत की सरपंच उत्तरा बाई यादव ने बताया कि उनके द्वारा काम का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को दिया जा चुका है किंतु राशि स्वीकृत नहीं होने के कारण वे काम कराने में असमर्थ हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!