बसना

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में एडवांस एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू

बसना। मरीजों को पेट संबंधी बीमारियों की बेहतर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्नवाल नर्सिंग होम, बसना में एडवांस एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार एंडोस्कोपी के माध्यम से भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की अंदरूनी जांच की जा सकती है।
एंडोस्कोपी में कैमरेयुक्त पतली नली की सहायता से पेट एवं पाचन तंत्र की जांच की जाती है। अस्पताल के अनुसार इसका उपयोग एसिडिटी, गैस, बदहजमी, पेट दर्द, जलन, उल्टी, निगलने में परेशानी, अल्सर, सूजन, ब्लीडिंग तथा अन्य पेट संबंधी समस्याओं की जांच के लिए किया जा सकता है।
अस्पताल की जानकारी के मुताबिक एंडोस्कोपी के दौरान आवश्यकता पड़ने पर पॉलीप हटाने, बायोप्सी करने और शरीर में फंसी विदेशी वस्तु निकालने जैसी प्रक्रियाएं भी की जा सकती हैं। अस्पताल ने इसे कम समय में जांच की सुविधा तथा शीघ्र उपचार में सहायक बताया है।
अग्नवाल नर्सिंग होम की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श लें।
अग्नवाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में सुविधा के संबंध में संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!