बसना

बसना : चंद मिनटों में सुनाया 33 जिलों का नाम

बसना (काकाखबरीलाल). विकासखंड के ग्राम पंचायत भंवरपुर में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण कर बधाई दी। उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान कक्षा पहली का छात्र लक्ष्य बंजारा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम मात्र 1 मिनट में सुनाया। इससे सीएम ने हर्ष व्यक्त कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!