सरायपाली

सरायपाली:जन्मदिन को बनाया यादगार, बच्चों को कराया स्नेहभोज

सरायपाली।शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी संघ महासमुंद के जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुरेंद्र भोई, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निर्मल पुरोहित, लक्ष्मी नायक, बिंदु सोना, अनिल चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने चरण सिंह साहू के इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी प्रयास की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!