महासुमंदसरायपाली

दलित नाबालिग युवती के साथ हुआ रेप,आरोपी पुलिस गिरफ्त के बाहर

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।दलित समाज की नाबालिग युवती के साथ रेप करने वाला आरोपी दस घण्टे बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। आरोपी पुलिस गिरफ्त के बाहर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटे साजापाली का है। जहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवती को गांव के ही एक युवक ने धोखे से अपने दुकान बुला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो एफआईआर दर्ज कराने सरायपाली थाना पहुंचे।

पुलिस का लापरवाही आई सामने :दलित युवती के साथ रेप जैसे अति संवेदनशील घटना होने के बावजूद पुलिस द्वारा दस घण्टे बाद भी एफआईआर दर्ज नही हुई थी।

दलित युवती को कैसे मिलेगा न्याय :निर्भया कांड के बाद रेप की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की बड़ी बड़ी बातें कही गई परन्तु आज भी दोषियों पर कार्रवाई तो दूर पीड़िता को न्याय पाने भटकना पड़ता है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर एक दलित युवती को न्याय कैसे मिल पाएगा।

इस संबंध में थाना प्रभारी सरायपाली का कहना है कि उक्त मामले में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है आरोपी को नहीं पकड़ा गया है जांच एवं विवेचना कर आरोपी को जल्द ही रिमांड पर जेल भेज दिया जाएगा

चौहान सेना ने की कार्रवाई की मांग : छग चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान ने मामले की जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में लापरवाही बरतने वाले टीआई और जांच अधिकारी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान का कहना है कि उस थाने में महिला सेल है तो उसका महिला सेल का प्रभारी कौन है साथ ही साथ जब बच्ची 16 साल की है तो उसके लिए बाल कक्ष या बालमित्र कक्ष का होना अनिवार्य है तो क्या सरायपाली थाना में बालमित्र कक्ष था और उसका प्रभारी कौन था मानसिक रूप से कमजोर कोई पीड़िता आती है तो उसके लिए उस थाने में क्या व्यवस्था है!
एक महिला के साथ अगर कुछ होता है तो उसका बयान किसी महिला अधिकारी के द्वारा ही लिया जाता है सरायपाली थाना में महिला अधिकारी पदस्थ होने के बावजूद पीड़िता का किसी गैर पुरुष अधिकारी के द्वारा बयान लिया जाना किस ओर इंगित करता है सुबह 9:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक पीड़िता को थाने में रखने की वजह क्या थी!
यदि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर हो तो उसके लिए उस थाने में कौन सी व्यवस्था है
रात को 11:00 बजे पीड़िता का मुलाहिजा किस कारण से हुआ जैसे विभिन्न बातों का सवालिया निशान लगाया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!