सरायपाली

सरायपाली:आटो पार्टस दुकान के सामने मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।रामेश्वर पटेल  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खपराखोल थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है । कक्षा 12 वीं तक पढ़ा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 18/08/2025 को सुबह  अपने घर में था कि सुबह करीबन 07:19 बजे  मोबाईल से फोन आया कि आपके दीदी जीजा का सागर आटो पार्टस पाटसेन्द्री सरायपाली के आगे एक्सीडेंट हो गया है जिसे एंबुलेंस वाले हास्पिटल सरायपाली ले जा रहे हैं कि सूचना पाकर  स्वयं व अपने भांजा झनक राम पटेल के साथ सरायपाली ओम हास्पिटल आया तब देखे कि  दीदी प्रेमिका पटेल एवं जीजा विद्याधर पटेल ओम हास्पिटल में एक्सीडेंट होने से एडमिट थे तब जीजा विद्याधर पटेल से पुछा तो बताया कि चन्द्रपुर से अपने ग्राम खुटेरी मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 8898 से  दोनो पति पत्नि आ रहे थे कि जैसे ही ग्राम पाटसेन्द्री के सागर आटो पार्टस के पहले पहुंचे थे कि सामने सरायपाली की ओर से आ रही बुलेट मोटर सायकल क्रमांक CG04 PU 1014 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से  मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनो पति पत्नि गिर गये और चोंट आई है बताया । एक्सीडेंट से जीजा विद्याधर पटेल को दाहिने जांघ, दाहिने हांथ एवं मेरी दीदी प्रेमिका पटेल के दाहिने हांथ, दाहिने जांघ एवं कमर में चोंट आई है । मोटर सायकल क्रमांक CG04 PU 1014 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर  जीजा के मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 8898 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे  दीदी एवं जीजा को चोंट आई है ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!