सरायपाली

धान खरीदी में अव्यवस्था का संकट, सोसायटी के प्रबंधकों को नहीं हुआ भुगतान- कामता पटेल

धान खरीदी पर अव्यवस्था के संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सोसायटी जहा धान की खरीदी होती है, वहां भुगतान न होने से प्रबंधन नाराज हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्द ही सोसायटी प्रबंधकों का संगठन हड़ताल पर भी जा सकता है। इस पर चिंता जताते हुए जिला भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामता पटेल ने कहा है कि इससे धान खरीदी प्रभावित होगी और आम किसान परेशान होगा। धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका व्यक्त करते हुए श्री पटेल ने दावा किया है कि 143 सोसायटी का 20 करोड़ का भुगतान पिछले वर्ष से बकाया है। सोसाइटी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की खस्ताहाल हो रही वित्तीय स्थिति को लेकर कानता पटेल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी प्रबंधकों को पिछले साल के बकाया कमीशन का भुगतान न होने से प्रबंधक इस वर्ष धान की खरीदी की तैयारी कैसे करेंगे, यह समझ से परे है। श्री पटेल ने कहा कि सोसाइटी प्रबंधकों ने अपने सक्षम अधिकारियों को इस समस्या से लिखित में अवगत करा दिया है। इससे एक नंवबर से शुरू होने वाली धान की खरीदी प्रभावित होगी। श्री पटेल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा सोसाइटी प्रबंधकों का भुगतान अविलंब दे दिया जाना चाहिए। ताकि किसानों को परेशानी न हो, ऐसा होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में किसानों की खातिर आंदोलन करेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!