छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सरायपाली की आवश्यक बैठक रखी गई

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सरायपाली की अति आवश्यक बैठक आकाशवाणी के बाजू भवन में रखी गई। बैठक में शिक्षक – शिक्षिकाओं के विभिन्न समस्याओं एवं वर्तमान समय में उत्पन्न विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की सघन सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विकासखंड स्तरीय समस्याओं का समाधान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर समाधान करने पर विचार रखा गया। बैठक में प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल,प्रांत उपाध्यक्ष नरोत्तम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लव कुमार पटेल, सचिव दुर्वादल, कोषाध्यक्ष लोकेश पात्र, मनोज पटेल, केदारनाथ प्रधान, लक्ष्मण चौधरी, दरस राम पटेल, ऋषि प्रधान, चरण सिंह साहू, निर्मल कुमार पुरोहित, खिरोद्र जेरी, ललित कुमार भोई, दीपक पटेल उपस्थित थे।


























