सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में 17 जुलाई को हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

सारायपाली। शहर के शुभा नर्सिंग होम में 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत उसेंडी (एमडी, डीएम – कार्डियोलॉजी) एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल (एमडी, डीएम – नेफ्रोलॉजी, पूर्व सलाहकार एम्स रायपुर) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
शिविर में सीने में दर्द, अनियमित धड़कन, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक के बाद की देखभाल, हार्ट वाल्व संबंधी समस्याओं सहित एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी से जुड़े मामलों पर विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी। वहीं किडनी रोग, किडनी फेल्योर, पेशाब में जलन या प्रोटीन आना, किडनी स्टोन, शरीर में सूजन, डायलिसिस, उच्च रक्तचाप व मधुमेह से जुड़ी किडनी समस्याओं तथा पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट देखभाल के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
यह परामर्श शिविर प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को आयोजित किया जाता है। 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को परामर्श मिलेगा। अग्रिम पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है।
शुभा नर्सिंग होम जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सारायपाली में स्थित है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!