महासमुंद

महासमुंद: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 आरक्षकों के तबादले

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महासमुंद द्वारा जिले में पदस्थ 20 आरक्षकों के स्थानांतरण एवं संबद्धता संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से इन कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई पदस्थापना अथवा संबंधित थानों में संबद्ध किया गया है।
आदेश के तहत कुछ आरक्षकों को विभिन्न थानों से एंटी नक्सल टास्क फोर्स (ANTF) महासमुंद में संबद्ध किया गया है, जबकि ANTF में संबद्ध कई आरक्षकों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है। कुछ कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर भी वापस भेजा गया है।
स्थानांतरण से प्रभावित प्रमुख थानों में पिथौरा, कोमाखान, सरायपाली, सिंघोड़ा, सांकरा, बलौदा तथा महासमुंद थाना शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें।
यह आदेश 7 जुलाई 2026 से प्रभावी माना गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!